हर दिन डाफी टोल प्लाजा से एक हजार से 15 सौ ओवरलोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को भेजी जाती है। इसमें ज्यादातर वाहनों के नंबर व वाहन मैच नहीं करते। यहां बता दें कि आरटीओ में 10 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं। इसमें करीब ढाई लाख वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से लैस हो गए हैं। बाकि करीब सात लाख वाहनों में अभी तक एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नहीं लग पायी है। हालांकि इनमें से कुछ वाहन मालिकों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया है
एआरटीओ सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि हमने शासन से गाइड लाइन मांगी है और डीलर्स के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान भी शुरू किया है। एचएसआरपी लोगों की सुरक्षा के लिए है, ऐसे में अपने वाहन में इसे अवश्य लगवाएं।
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को खास तरीके से बनाया गया है। इसमें वाहनों का पंजीकरण नंबर समेत अन्य आवश्यक विवरण दर्ज होते हैं। इसे लगवाने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का भी सहारा ले सकते हैं। इसके लिए विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करके अपना रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन कराते ही गाड़ी मालिक को मोबाइल पर अपने नजदीकी डीलर की पूरी जानकारी मिलेगी, जहां जाकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लग जाएगी।
पढ़ेंः स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: स्वच्छता रैंकिंग में तीन पायदान नीचे क्यों फिसला बनारस, जानिए कारण