फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर हाई अलर्ट, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Mon, 05 Aug 2019 08:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद वाराणसी में हाई अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर फैसले के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस क्रम में शाम को कैंट, मंडुवाडीह व सिटी रेलवे स्टेशन, कैंट रोडवेज व काशी डिपो और प्रमुख गंगा घाटों पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड की टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों से नाम और पते की तस्दीक की गई। देर शाम एसएसपी ने मातहतों के साथ गोदौलिया से मैदागिन तक पैदल गश्त की।

विज्ञापन


उधर, डीजीपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां आगामी 15 अगस्त तक एसएसपी ने निरस्त कर दी हैं। साथ ही थानेदारों और चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर उच्चाधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट से कहा गया है कि अभिसूचना संकलन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और सोशल मीडिया की निगरानी के निर्देश क्राइम ब्रांच को दिए गए हैं।

शहर के महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस, पीएसी के अलावा सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने और अफवाहें फैलाने वालों पर निरोधात्मक कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी-आईजी ने हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
सावन के तीसरे सोमवार और अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद एडीजी जोन बृज भूषण और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने हेलीकाप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने गंगा घाटों के साथ ही वाराणसी-प्रयागराज मार्ग और कांवड़ यात्रा से संबंधित अन्य रूटों की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था देखी।

एडीजी जोन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली। जोन के सभी 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बरतें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलने पाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें