फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईअलर्ट: 'हमने सभी एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिया है', वाराणसी समेत देश के एयरपोर्ट को उड़ाने का धमकी

Mon, 29 Apr 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों द्वारा गांव वालों से बातचीत कर बाहर से आने वालों की सूचना देने को कहा। साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सुबह एयरपोर्ट के ऑफिशियल मेल पर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट के कांफ्रेंस हाल में आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें सीआईएसएफ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही सुरक्षा से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

बैठक के बाद तत्काल एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट घोषित किया गया। सीआईएसएफ और पुलिस अलर्ट मोड पर है। सोमवार को एयरपोर्ट के आस-पास के गांव में पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से रूट मार्च किया।
विज्ञापन


सोमवार को एक अज्ञात ई-मेल एयरपोर्ट निदेशक को प्राप्त हुआ था, जिसमें वाराणसी समेत देश के तीस एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी लिखा है।

मेल में लिखा गया है कि हमने सभी एयरपोर्ट पर बम फिट कर दिया है। जो एक रिमोट का बटन दबाते ही ब्लास्ट हो जाएगा। जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोमवार को एयरपोर्ट के आस-पास के गांव, बैकुंठपुर, सगुनहा, घमहापुर, मंगारी आदि गांव में रूट मार्च किया गया।

इस बारे में सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट अजय कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट के ऑफिशियल मेल एकाउंट पर सोमवार को एक मेल प्राप्त हुआ जिसमें वाराणसी समेत देश के तीस हवाईअड्डों को उड़ाने की धमकी है। हालांकि ये किसी सिरफिरे का काम हो सकता है! लेकिन फिर भी हमने सुरक्षा बढ़ा दी है। एक आपात बैठक भी हुई है, जिसमें स्थानीय पुलिस और एलआईयू और आईबी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें