फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से होगी हेरिटेज हॉस्पिटल की निगरानी, मरीजों के इलाज का फीडबैक लेगा प्रशासन 

Wed, 02 Sep 2020 01:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना से संक्रमण का प्रभाव - फोटो : iStock
विज्ञापन

बीएचयू स्थित सुपर स्पेशियलिटी कांपलेक्स को कमांड कंट्रोल सेंटर सिगरा से जोड़ने के निर्देश के बाद अब हेरिटेज मेडिकल साइंस को भी सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाएगा, जिससे कि मरीजों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके।  

विज्ञापन


मंगलवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने हेरिटेज हॉस्पिटल का निरीक्षण कर भर्ती कोरोना मरीजों के इलाज और जांच, सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस समय हास्पिटल में 38 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस दौरान कमिश्नर ने हेरिटेज हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम से जोड़ने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि जिस तरह हेरिटेज हॉस्पिटल द्वारा पीजीआई लखनऊ से परामर्श लिया जा रहा है, उसी प्रकार दीनदयाल अस्पताल में भी यह व्यवस्था शुरू करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है। हेरिटेज हॉस्पिटल के प्रिंसिपल प्रो. कर्नल सुधीर सचर ने जिलाधिकारी से चार एनेस्थीसिया के डॉक्टरों को भेजे जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें