फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारकंडेय महादेव महोत्सव में हेमा मालिनी का दिखेगा 'दुर्गावतार', तैयारियां हुईं तेज

Wed, 19 Dec 2018 05:46 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज की ओर से 22 और 23 दिसंबर को गंगा-गोमती के संगम स्थली कैथी में श्री मारकंडेय महादेव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई है। मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेने संस्कृति मंत्रालय की टीम पहुंची और जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन


शास्त्रीय नृत्य, ताल, वाद्य व सुरों के इस मनोहारी संगम में बनारस और चंदौली से दर्शक आएंगे। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पद्श्री हेमा मालिनी द्वारा निर्देशित एवं परिकल्पित नृत्य नाटिका दुर्गा की प्रस्तुति होगी।

यह आयोजन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास पर संस्कृति मंत्रालय करा रहा है। महोत्सव का पहला दिन तालों व रागों में निबद्ध नृत्य नाटिका ‘दुर्गा’, दुर्गा सप्तशती पर आधारित होगा। दूसरे दिन गाजीपुर के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मोहन राठौर की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


बनारस घराने की कथक के माध्यम से पंडित माता प्रसाद मिश्र और उनके शिष्यों द्वारा ‘शिव तांडव’ की मनमोहक प्रस्तुति होगी। केंद्र के निदेशक इंद्रजीत ग्रोवर ने बताया कि मारकंडेय ऋषि की तपस्थली पर दो दिवसीय सांस्कृतिक संध्या में प्रवेश नि:शुल्क होगा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें