यूपी डायल 100 को बुधवार शाम आए एक फोन कॉल से हड़कंप मच गया। कॉल पर कहा गया, हैलो पुलिस! पत्नी और दो बेटियों को मार दिया है, मैं भी मरने जा रहा हूं। पुलिस युवक की बातों को सुनकर अचंभित थी, लेकिन जब मौके पर डायल 100 पहुंची तो जो नजारा देखा, उसके बाद सनसनी मच गई। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
102 एबुलेंस के चालक ने दिया वारदात को अंजाम
2 of 7
इस घर से बरामद हुए शव
- फोटो : amar ujala
कमरे में महिला और दो मासूम बच्चियों की लाश पड़ी थी। फोन करने वाला युवक मौके से नदारद था। घटना यूपी के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव की है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोटकर तथा दो मासूम बच्चियों को पानी भरे टब में डूबोकर मौत के घाट उतार दिया। युवक ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को इस विभत्स कांड की सूचना खुद ही पुलिस को दिया।
विज्ञापन
3 of 7
वारदात के बाद युवक ने डायल 100 पर सूचना देकर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है
- फोटो : amar ujala
आरोपी ने सूचना देने के दौरान पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चियों को मौत के घाट उतार चुका है, और अब खुद नदी में डूबकर आत्म हत्या करने जा रहा है। घर में पड़ी परिवार की लाश निकाल लो। सूचना सुनकर अवाक पुलिस मौके पर पहुंची, इस दौरान पूरी घटना सही मिली। इसके बाद घटना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई, क्षेत्र में सनसनी मच गई। जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
4 of 7
हृदय विदारक घटना को देखने और सुनने वाले सभी थे अवाक
- फोटो : amar ujala
मधुबन थाने की पुलिस के साथ देर शाम पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की कारण तलाशने में जुटी है। देर शाम युवक की बाइक तुर्तीपार पुल पर मिली। पुलिस ने बताया कि राहगीरों और पान विक्रेता ने युवक के घाघरा में कूदने की पुष्टि की है। मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव निवासी लक्ष्मी शंकर मौर्या स्वास्थ्य विभाग में 102 एबुलेंस का चालक है। उसकी तैनाती बलिया जिले के सीएचसी सीयर पर थी। इसके चलते वह परिवार को अपने साथ बेल्थरोड में किराए का मकान लेकर साथ रखता था। उसके परिवार में पत्नी डिम्पल(28) के साथ दो मासूम पुत्रियां स्काई(3) और श्री( सात माह) थी।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों के मुताबिक, बुधवार दोपहर में 12 बजे के करीब लक्ष्मीशंकर अपने परिवार के साथ बाइक से पैतृक गांव लखनौर स्थित घर पहुंचा। यहां वह दो मंजिले मकान में अपनी पत्नी की गला घोटकर तथा दोनों बेटियों को पानी भरे टब में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर में ताला बंद करके निकल गया। शाम को चार बजे के करीब युवक ने अपनी मोबाइल से 100 डायल पर फोन मिलाकर पुलिस को इस घटना की सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घर का ताला तोड़ा।
विज्ञापन
6 of 7
रोते- बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
इसके बाद एक के बाद एक करके तीनों लाशे बरामद हुई। डायल 100 ने तत्काल इसकी सूचना मधुबन थाने की पुलिस को दिया। इसके बाद गांव के साथ आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी हो गई। थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुटी थी। देर शाम मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लक्ष्मीशंकर आर्थिक संकट से जुझ रहा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया।
एसपी ने बताया कि लक्ष्मीशंकर की बाइक तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी के पुल से बरामद हुई है। राहगीरों और पान के दुकानदार ने लक्ष्मीशंकर के नदी में छलांग लगाने की पुष्टि किया है। दूसरी तरफ बेल्थरा रोड संवाददाता के अनुसार दो माह पूर्व नलक्ष्मीशंकर का अपने प्रोजेक्ट मैनेजर मधुरेंद्र शुक्ला से विवाद हो गया था। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया।