वाराणसी में सोमवार की रात से शुरू बारिश लगातार होती रही। जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। बीएचयू परिसर में घुटने तक पानी भर गया। वहीं सड़कें तालाब बन गईं।
वाराणसी में सोमवार की देर शाम से हो रही बारिश में बीएचयू अस्पताल परिसर में इतना पानी भर गया कि अस्पताल तालाब में तब्दील हो गया। मंगलवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी जाने वाले रास्ते, जांच काउंटर, पर्चा व दवा काउंटर तक एक फीट से अधिक पानी भरा रहा। इससे स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी पानी में तैरते नजर आए। तीमारदार मरीजों को कंधे और गोद में उठाकर ओपीडी और इमरजेंसी तक ले गए। ट्रॉमा सेंटर परिसर में भी पानी भर गया। अस्पताल में हर साल बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
2 of 7
वाराणसी में बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों के लिए जलभराव ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। आईएमएस बीएचयू गेट के सामने से अस्पताल के मुख्य गेट, इमरजेंसी, ओपीडी, पर्चा काउंटर, दवा काउंटर और जांच काउंटर तक हर तरफ पानी लगा रहा। इमरजेंसी जाने वाले रास्ते पर बाइक, ऑटो और अन्य वाहन भी पानी में डूबे रहे। सबसे खराब स्थिति ओपीडी जाने वाले रास्ते की रही। सीटी स्कैन सेंटर, सीसीआई लैब और पर्चा काउंटर जाने वाले रास्ते पर लोग पानी से होकर ही आते-जाते रहे। कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी दिए जाने वाले सेंटर में भी पानी भर गया। इस कारण सेंटर के गेट पर ताला बंद कर दिया गया और मंगलवार को कीमोथेरेपी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
3 of 7
बीएचयू में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
ट्रॉमा सेंटर परिसर भी जलमग्न, मरीजों ने झेली मुसीबत
केवल बीएचयू अस्पताल परिसर ही नहीं, बल्कि ट्रॉमा सेंटर परिसर भी बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न रहा। गेट के बाहर से लेकर अंदर कैंपस में जगह-जगह पानी भरा रहा। मरीजों और तीमारदारों को खासी परेशानी हुई। अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर परिसर में भारी जलभराव के कारण स्थिति सामान्य होने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।
4 of 7
बीएचयू में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मरीजों की मदद को पहुंचे बीएचयू के छात्र
छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु के नेतृत्व में कई छात्र अस्पताल पहुंचे और पानी के बीच फंसे कई मरीजों को सुरक्षित ओपीडी, इमरजेंसी और जांच केंद्र तक पहुंचने में मदद की। आशुतोष ने अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर परिसर में हर साल होने वाले जलभराव को बीएचयू प्रशासन की अनदेखी का परिणाम बताया।
विज्ञापन
5 of 7
बीएचयू में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जिला, मंडलीय अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों में भी जलभराव
बारिश का असर दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, महिला अस्पताल कबीरचौरा, शास्त्री अस्पताल रामनगर समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर भी पड़ा। यहां जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 7
बीएचयू में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मानसिक अस्पताल परिसर में भी गेट से लेकर ओपीडी तक पानी भरा रहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में ओपीडी से लेकर परिसर के विभिन्न हिस्सों में पानी भर गया। शहरी और ग्रामीण इलाकों के अन्य अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भी ऐसी ही स्थिति रही।