फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Wave in Varanasi: वाराणसी में तापमान 44 डिग्री पहुंचा, एयरकंडीशन भी हो गए फेल; बारिश के आसार

Sat, 26 Apr 2025 11:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में माैसम का बदलाव होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गर्मी के कारण लोग तेज तपन झेल रहे हैं। सड़कों पर दोपहर में चलना मुश्किल हो गया है। एक दिन पहले नगर निगम ने गर्मी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की थी।
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMD Weather Alert: बनारस में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। शुक्रवार और शनिवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। ये सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 रिकॉर्ड किया गया। 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। 

विज्ञापन


अगले दो दिनों तक बादल और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा नमी लाएगी और बारिश करा सकती है। बनारस में गर्मी का आलम ये है कि एयरकंडीशन घर में बैठे लोगों के होंठ लगातार सूख रहे हैं। वहीं धूप में बाहर निकलते जैसे सूरज की रोशनी तपा दे रही है। जमीन से तवे की तरह से आंच निकलती रही। 

नगर निगम ने कराया सड़कों पर पानी का छिड़काव : लू से बचाव के लिए नगर निगम ने शुक्रवार से सड़कों पर पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। अपर नगर आयुक्त सविता यादव ने बताया कि वॉटर स्प्रिंकलर के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। आगे भी रोजाना यह छिड़काव जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए विभागों को निर्देश जारी
डीएम सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर एडीएम राजस्व वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को लू से बचाव संबंधी बैठक हुई। स्वास्थ्य, नगर निगम, पशुपालन, अग्निशमन, शिक्षा, विद्युत, परिवहन, श्रम विभाग को निर्देश जारी किए गए। कहा कि सभी विभाग अपने स्तर से तैयारी पूरी रखें, कहीं कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें