फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी के बर्ताव से आहत किशोरी ने छत से लगाई छलांग, तड़पकर मौत; आरोपी ने घर में घुस कर किया था ये काम

Sat, 14 Mar 2026 06:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: किशोरी के मौत की सूचना मिलते ही मौके पर भेलूपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी करने की कार्रवाई शुरू हो गई थी। इसके पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित श्यामा नगर (बरेका) में एक किशोरी ने प्रेमी की कथित प्रताड़ना से आहत होकर छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मृतका की मां ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ये है मामला

पीड़िता की मां अर्चना जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि भोजूबीर निवासी रोनक सोनकर उर्फ प्रियांशु पिछले करीब दो वर्षों से उनकी बेटी रूही जायसवाल से बातचीत कर रहा था और उसे प्रेम प्रसंग में फंसा रखा था। आरोप है कि 9 मार्च की रात वह उनके घर आया और बेटी को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसकी मां बुला रही हैं।

मां के अनुसार, 10 मार्च को जब उन्होंने बेटी को फोन किया तो उसने बताया कि वह अगले दिन यानी 11 मार्च की सुबह घर लौट आएगी। लेकिन जब दोपहर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने दोबारा फोन किया। इस दौरान आरोपी रोनक ने फोन उठाकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बेटी को जान से मारने की धमकी दी।

थाने नहीं पहुंचा प्रेमी

पीड़िता की मां ने बताया कि जब शाम सात बजे तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उन्होंने कैंट थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद रोनक को कैंट थाने बुलाया गया, लेकिन वह वहां नहीं गया और बेटी को घर भेज दिया। बेटी घर तो आ गई, लेकिन वह काफी तनाव में थी।

आरोप है कि उसी रात करीब एक बजे रोनक फिर से उनके घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। वह कमरे में घुस गया और बेटी के कपड़े व उसे दिए गए उपहारों पर पेट्रोल छिड़ककर घर के बाहर आग लगा दी। इसके बाद उसने बेटी को डांटा-फटकारा और अपमानित किया। मां का कहना है कि इस घटना से बेटी गहरे सदमे में चली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर मानसिक तनाव और सदमे से परेशान होकर किशोरी ने घर की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई। भेलूपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें