ज्ञानवापी मस्जिद, काशी विश्वनाथ मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मस्जिद के दो मामलों पर आज वाराणसी के दो अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई होगी। पहला केस भगवान श्री आदि विश्वेश्वर मामले का है वहीं दूसरा अखिलेश-ओवैसी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग पर है। श्री आदि विश्वेश्वर केस की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र प्रसाद पांडेय की फास्ट ट्रैक में होगी। बता दें कि इस केस में ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने की मांग की गई है।
वहीं दूसरा केस ज्ञानवापी प्रकरण पर अखिलेश-ओवैसी द्वारा भड़काऊ बयान देने पर है जिसमें दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।