Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में एक याचिका को लेकर बुधवार को वाराणसी सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी। जिस मामले में सुनवाई होगी, उसमें ज्ञानवापी में उर्स करने और चादर चढ़ाने की मांग की गई है।
ज्ञानवापी मामले की सुनवाई बुधवार से फिर शुरू होगी। एक मामले की सुनवाई सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन की अदालत में होनी है। एक महीने की बंदी के बाद मंगलवार से सिविल कोर्ट कामकाज शुरू हो गया। अब प्रमुख मामलों की सुनवाई शुरू हुई है।
जिस मामले में बुधवार को सुनवाई होगी, उसमें ज्ञानवापी में उर्स करने व चादर चढ़ाने की मांग की गई है। लोहता निवासी मुख्तार अहमद अंसारी, कच्चीबाग निवासी अनीसुर रहमान और तीन अन्य ने वाद दाखिल किया है।