फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी रिवीजन अर्जी पर हुई सुनवाई, एक दिसंबर को पड़ी अगली तारीख

Tue, 25 Nov 2025 10:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वर्ष 1991 के ज्ञानवापी मामले में रिवीजन अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान प्रकरण की मूल पत्रावली तलब करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
Gyanvapi Case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर जिला जज (सप्तम) विकास कुमार की अदालत में वर्ष 1991 के ज्ञानवापी मामले में नियुक्त वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी के खिलाफ दाखिल रिवीजन अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई हुई। अधिवक्ता की ओर से अदालत से इस प्रकरण की मूल पत्रावली तलब करने का अनुरोध किया गया। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख एक दिसंबर तय की है। 

विज्ञापन


विपक्ष की ओर से दाखिल आपत्ति पर प्रति-आपत्ति भी दाखिल की गई। पिछले महीने अधिवक्ता की ओर से जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल किया था, जिसमें कहा गया कि 11 अक्तूबर 2019 के आदेश से विजय शंकर रस्तोगी को वाद मित्र नियुक्त किया गया था। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: महिला की मौत पर भड़के परिजन, क्लीनिक में तोड़फोड़, डेढ़ घंटे तक जाम किया हाईवे    
विज्ञापन
विज्ञापन


नियुक्ति एकतरफा, बिना पारदर्शिता और बिना सार्वजनिक सूचना के की गई। रस्तोगी पूर्व में वादी पक्ष के वकील रह चुके हैं, जिससे हितों का टकराव उत्पन्न होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें