ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के समीप गंदगी करने और विवादित बयानबाजी के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समेत शहर काजी व अन्य के खिलाफ अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका पर वकीलों की हड़ताल के कारण मंगलवार को एडीजे नवम की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 23 सितंबर को सुनवाई होगी।