फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : ज्ञानवापी के एक मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख पांच जनवरी, परिसर में गैर हिंदू प्रवेश निषेध मांगा

Mon, 23 Dec 2024 11:09 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी मामले को लेकर एक और सुनवाई टल गई और अगली तारीख पांच जनवरी मिली है। मामला परिसर में हिंदूओं के प्रवेश को वर्जित किए जाने को लेकर है। इसके साथ ही सर्वे के दौरा मिले शिवलिंग के राग-भोग की अनुमति भी मांगी गई है।
 
विज्ञापन
ज्ञानवापी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक) युगल शंभू की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी से संबंधित एक मामले की सुनवाई टल गई। पांच अधिवक्ताओं के निधन के कारण पूरे दिन अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अब इस मामले की सुनवाई पांच जनवरी को होगी।

विज्ञापन


विष्णु गुप्ता सहित अन्य ने कोर्ट में वाद दाखिल किया। कहा कि ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित किया जाए। ज्ञानवापी में सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग के राग-भोग, दर्शन और अन्य धार्मिक आयोजन की अनुमति दी जाए। इस में वादी द्वारा अमीन से सर्वे कराने की अर्जी दाखिल की गई थी। अर्जी को खारिज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें