फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ज्ञानवापी प्रकरण और अवधेश राय हत्याकांड में सुनवाई आज, जिला जज की अदालत पर टिकी सभी की निगाह

Mon, 22 May 2023 09:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत पर आज सभी की निगाह है। ज्ञानवापी के दो मामले और अवधेश राय हत्याकांड में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
वाराणसी कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सात मुकदमों की एक साथ सुनवाई किए जाने और माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ विचाराधीन अवधेश राय हत्याकांड की सुनवाई आज जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में होगी। ज्ञानवापी प्रकरण के मामले में अदालत में को फैसला लेना है कि सभी मामले एक साथ सुनवाई योग्य हैं या नहीं। इसी तरह ज्ञानवापी के संपूर्ण परिसर के साइंटिफिक सर्वे की मांग पर मुस्लिम पक्ष अपनी आपत्तियां दाखिल करेगा।

विज्ञापन


वहीं अवधेश राय हत्याकांड मामले में सभी पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं।  बीते शुक्रवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अपनी जवाबी बहस की है। वादी पूर्व मंत्री अजय राय की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने लिखित बहस अदालत में दाखिल की। वहीं, बचाव पक्ष ने लिखित बहस दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इस पर अदालत ने 22 मई की तिथि नियत कर दी।

31 साल पहले हुई थी अवधेश राय की हत्या

बता दें कि लहुराबीर क्षेत्र में तीन अगस्त 1991 को अवधेश राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम और राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें: बच्चों का अपहरण कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, छह हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इसकी जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई थी। 31 वर्ष पुराने मामले में अभियोजन व गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। अभियोजन की ओर से बहस भी पूरी हो चुकी है। बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी होने के बाद मुकदमा फैसले के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें