वाराणसी जिले में इलाज के दौरान अनाया रिजवान (7) की मौत मामले की सुनवाई शुक्रवार को सीजीएम कोर्ट में पूरी हो गई। अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। बच्ची की मां आफरीन रिजवान ने 16 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
रिजवान ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनाया के आंख का ऑपरेशन निजी अस्पताल में हुआ था। एनेस्थीसिया की ज्यादा मात्रा और ऑक्सीजन आपूर्ति की अस्थिरता की वजह से बच्ची की मौत गई।
मामले में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसी मामले में अदालत ने सुनवाई की और फैसला सुरक्षित रख लिया। आफरीन की तरफ से बच्ची के शव को कब्र निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने और मुकदमा दर्ज करके विवेचना का आदेश देने का अनुरोध किया गया है।