फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में 40 प्रतिशत लोगों में हर्ड इम्यूनिटी, अब दक्षिण पूर्वी राज्यों की रिपोर्ट पर वैज्ञानिकों की नजर

Wed, 06 Jan 2021 12:59 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना के नए रूप के बढ़ते प्रकोप के बीच राहत भरी खबर यह है कि पूर्वांचल में करीब 40 प्रतिशत लोगों के शरीर में हर्ड इम्यूनिटी डेवलप हुई है। यानी कि वाराणसी समेत अन्य जिलों के लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता है। बीएचयू विज्ञान संस्थान और आईएमएस बीएचयू सहित देश के अन्य विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों के शोध में यह परिणाम सामने आने के बाद अब जिलेवार डेटा तैयार कराया जा रहा है। हालांकि अभी दक्षिण पूर्वी राज्यों की रिपोर्ट आनी बाकी है और वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हैं। 

विज्ञापन


बीएचयू प्राणि विज्ञान विभाग के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के नेतृत्व में जो शोध चल रहा है। उसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, मऊ, मिर्जापुर आदि जिलों में करीब पांच हजार से अधिक सैंपल की जांच का परिणाम आ गया है। आगे पढ़ें, जिलेवार रिपोर्ट...

प्रो. चौबे के मुताबिक, पूर्वांचल में जो परिणाम आए हैं, उसमें जिलेवार औसतन 40 प्रतिशत लोगों में हर्ड इम्यूनिटी मिली है। इसमें कहीं 35 तो कहीं 40 प्रतिशत का आंकड़ा है। अब जबकि शोध का दायरा बढ़ाकर दक्षिण पूर्वी राज्यों में चला गया है तो वहां भी वैज्ञानिक सैंपल की जांच में लगे हैं। जल्द ही यहां की जांच भी पूरी हो जाएगी। प्रो. चौबे ने बताया कि सभी जगहों की जांच पूरी होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी। उससे सरकार को भी अवगत कराया जा सकेगा। इसी महीने के अंतिम सप्ताह तक शोध का परिणाम भी आ जाएगा। 

कोरोना के 31 नए मरीज मिले, पचास हुए स्वस्थ 

विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की दर दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। मंगलवार को बीएलडब्ल्यू, हैदराबाद गेट समेत अन्य जगहों से केवल 31 नए मरीज मिले हैं जबकि 50 स्वस्थ घोषित किए गए हैं। कोरोना टीकाकरण को ट्रायल के बीच भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 3132 सैंपल लिए हैं और 2511 की रिपोर्ट भी मिली है। उधर होम आईसोलेशन में 45 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही अस्पतालों में भर्ती पांच लोग डिस्चार्ज भी किए गए। मंगलवार को टिकरी, रत्नाकर विहार कालोनी, पांडेयपुर, छित्तूपुर, चांदी धूप, सोयेपुर, बीएलडब्ल्यू, शिवराजनगर एक्स्टेंशन मंडुवाडीह, जगतगंज में नए मरीज मिले हैं। अब कुल 21418 में से 20633 मरीजों के डिस्चार्ज, 365 की मौत के बाद अब 420 एक्टिव केस हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें