फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आधा दर्जन कौवों के मौत की जांच पूरी, सीवीओ ने कहा-ये महज एक हादसा

Sat, 09 Jan 2021 04:13 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पिंडरा में मृत कौवे को दिखाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पिंडरा इलाके में कौवों की मौत की सूचना के बाद शुक्रवार की देर रात वन विभाग और पशुपालन विभाग हरकत में आया। टीम ने इलाके को खंगाला। जहां एक कौवे का शव बरामद किया। शनिवार को जांच में पता चला कि वह एक हादसे का शिकार हुआ था जिसमें उसकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


प्रभागीय वन अधिकारी महावीर कौजलगी ने बताया कि पिंडरा में कौवों के मौत की सूचना के बाद इलाके की छानबीन की गई, जहां एक मृत कौवा मिला। जिसके  जांच की जिम्मेदारी पशुपालन विभाग को दी गई। इसके अलावा वन विभाग की टीम लगातार पक्षियों के मरने की घटनाओं पर नजर रख रही है।

उधर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीबी सिंह का कहना है। वन विभाग की टीम को एक कौवे का शव मिला। जिसकी प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी मौत किसी हादसे में हुई थी। फिलहाल लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग सहित जिला प्रशासन अलर्ट पर है। यदि किसी भी इलाके में किसी भी प्रकार के पक्षियों मरने की जानकारी किसी को मिले, तो लोग तत्काल पशुपालन विभाग, वन विभाग या स्थानीय पुलिस थाने में सूचना दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें