प्रधानमंत्री नरेेेंद्र मोदी 22 फरवरी को साढ़े तीन घंटे काशी में रहेंगे। उनके आगमन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम मंगलवार की देर शाम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया।
प्रोटोकाल के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 9:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वापसी दोपहर 1:20 बजे होगी। गौर करने वाली बात यह है कि काशी में साढ़े तीन घंटे के इस दौरे में पीएम महज 15 मिनट सीर गोवर्धनपुर में रविदासियों के बीच रहेंगे।
डीएम राजमणि यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री बाबतपुर से हेलीकाप्टर से बीएचयू हेलीपैड जाएंगे। वहां से कार से संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन को जाएंगे।
वहां वह मात्र 15 मिनट रहेंगे। इसके बाद वे बीएचयू में शताब्दी वर्ष के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। मोदी बीएचयू में एक घंटा 40 मिनट रहेंगे।
प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम मिलने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।