फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे मोदी, अमिताभ

Wed, 06 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिग बी अमिताभ बच्चन और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे। बसंत पंचमी पर विश्वविद्यालय अपनी स्थापना के सौ साल पूरे कर रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के इस शताब्दी समारोह में ये तीनों मानिंद शिरकत करेंगे।
बसंत पंचमी पर होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव के साथ ही मार्च में विश्वविद्यालय का शताब्दी दीक्षांत समारोह भी आयोजित होगा।
विश्वविद्यालय के इस विशिष्ट दीक्षांत समारोह में शामिल होने की स्वीकृति प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दे दी है। अब अमिताभ ने भी बीएचयू की ओर से भेजे गए आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और आने का वादा किया है,
हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे  शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे अथवा दीक्षांत समारोह में। बीएचयू की स्थापना के सौ साल पूरे होने पर 13 से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन

 शताब्दी समारोह प्रकोष्ठ के ओएसडी डॉ. विश्वनाथ पांडेय ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और शताब्दी दीक्षांत समारोह, दोनों आयोजनोें के लिए अमिताभ बच्चन को आमंत्रण भेजा गया है।
अमिताभ ने एसएमएस के माध्यम से अपने आने की स्वीकृति तो दे दी है, लेकिन इन दोनों आयोजनों में वे किसमें शामिल होंगे, इसकी जानकारी वे जल्द देंगे।
 मार्च में शताब्दी दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. कर्ण सिंह को उन्होंने अपने आने की स्वीकृति भी दे दी है।
शताब्दी समारोह और शताब्दी दीक्षांत समारोह की इन्हीं तैयारियों को लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई।
तय किया गया कि शताब्दी वर्ष समारोह पर विश्वविद्यालय की ओर से झांकी निकाली जाएगी। इसी दिन बीएचयू पर वृत्तचित्र, स्मारक डाक टिकट और विशेष सिक्के जारी किए जाएंगे।
 तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पद्म भूषण पं. राजन-साजन मिश्र का गायन होगा, वहीं सुश्री शमा भाटे (अहमदाबाद) नृत्य नाटिका महाभारत की प्रस्तुति देंगी।
 नृत्य नाटिका राम की शक्ति पूजा भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होगी। बैठक में कुलपति ने मालवीय भवन में महामना की स्मृतियों को संजोने के लिए विशेष निर्देश दिए।
 यह भी बताया गया कि भारत अध्ययन केंद्र ने कला संकाय के अभिनव भवन से नियमित कामकाज शुरू कर दिया है। बैठक में प्रो. राजीव संगल, प्रो. वीके शुक्ला, प्रो. एएस रघुवंशी, प्रो. आरपी सिंह सहित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. पीसी उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें