शिव की नगरी में सोमवार को पूर्व सांसद शंकर प्रसाद जायसवाल पंचतत्व में विलीन हो गए। मणिकर्णिका घाट पर दोपहर अंतिम संस्कार में महापौर, विधायक, एलएलसी सहित भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
मुखाग्नि उनके बेटे राधाकृष्ण जायसवाल ने दी। वाराणसी सीट से तीन बार सांसद रहे जायसवाल के निधन पर राज्यपाल राम नाईक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शोक जताया है।
दोपहर सवा बारह बजे अंबालिकापुरी कॉलोनी स्थित आवास से शवयात्रा निकली। वहीं घर पर शोक जताने वालों में भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर, महापौर राम गोपाल मोहले, विधायक श्यामदेव राय चौधरी, रवींद्र जायसवाल, एमएलसी केदार नाथ सिंह, सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार, प्रदीप अग्रहरी, नागेद्र रघुवंशी, डॉ. हरेंद्र राय, शंकर गिरी, अशोक पांडेय, संजय भारद्वाज, विद्यासागर, सुधीर मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्र, अवधेश, सुशील, दीपक, ओपी मिश्रा, सपा नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, राकेश जैन, ओपी सिंह, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह थे।