फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंका में छात्र और व्यापारी भिड़े

Thu, 17 Mar 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
होली मिलन समारोह के लिए चंदा वसूल रहे बीएचयू के छात्रों और लंका के दवा कारोबारियों में बुधवार की रात जमकर नोकझोंक हुई। बात हाथापाई तक पहुंचती कि सारे दूकानदार एकजुट हो गए और छात्रों को घेर लिए। खुद को घिरता देख छात्र मौके से भाग निकले। घटना के विरोध में दूकानदारों ने दूकानें बंद कर दी और सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। मामले की सूचना पाकर सीओ भेलूपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और उन्होंने दूकानदारों को आश्वासन दिया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, फोर्स की गतिविधि बीएचयू गेट के आसपास बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन



बीएचयू स्थित सर सुंदर लाल अस्पताल गेट के सामने की दवा की दूकानों से बुधवार की रात बीएचयू के छात्र होली मिलन समारोह का चंदा वसूलने निकले थे। व्यापारियों का आरोप है कि वे अपनी इच्छा के अनुसार चंदा देने को तैयार थे लेकिन छात्र कम से कम दो हजार रुपये देने की मांग कर रहे थे। व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो सभी गालीगलौज पर उतर आए और देख लेने की धमकी देने लगे। यह देख व्यापारी एकजुट हुए और छात्रों को घेरने लगे।

देर रात तक इस मामले के संबंध में लंका पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी। बता दें कि चंदा वसूली को लेकर बीएचयू के छात्रों और दवा के दूकानदारों में पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। इसके संबंध में दवा दूकानदारोें ने उत्पाती छात्रों का सीसीटीवी फुटेज लंका पुलिस को उपलब्ध कराकर मुकदमा दर्ज कराया था। मगर, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें