फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पुलिस कस्टडी में ऑटो चालक की मौत, थाने के एचसीपी और दो मुंशी निलंबित

Thu, 23 Aug 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 4
29 जून को गोपीगंज थाने में पुलिस हिरासत में मौत - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कस्टडी में ऑटो चालक की मौत के मामले में हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद मंगलवार को भदोही पुलिस अधीक्षक राजेश एस  ने गोपीगंज थाने के तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। आरोपी थानेदार सुनील वर्मा को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
पढ़ेंः पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत, परिजनों का आरोप लापरवाही से गई जान
 
विज्ञापन

2 of 4
यूपी पुलिस

गोपीगंज थानाक्षेत्र के फूलबाग निवासी ऑटो चालक रामजी मिश्रा की गत 29 जून को गोपीगंज थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने हंगामा किया तो गोपीगंज के तत्कालीन प्रभारी कोतवाल सुनील वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया। दबाव बढ़ने के बाद थानेदार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दिया गया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई।

 
विज्ञापन

3 of 4
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय तक मामले को लटकाए जाने के बाद आरोपी सुनील वर्मा का तबादला मिर्जापुर कर दिया गया, लेकिन कार्रवाई चलने के कारण सुनील वर्मा मिर्जापुर में भी कार्यभार नहीं ग्रहण कर सके। इस बीच मृतक की बेटी रेनू मिश्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस कप्तान को तलब कर मामले में कार्रवाई का ब्योरा मांगा। हालांकि वह कोई रिकार्ड नहीं दे सके।
पढ़ेंः लॉकअप में मौतः आरोपी कोतवाली प्रभारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

 
विज्ञापन

4 of 4
court
कोर्ट की सख्ती के बाद वर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने आरोपी थानेदार सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया। मंगलवार को इस मामले में हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हुई। कोर्ट का रुख देखते हुए एसपी ने मंगलवार को गोपीगंज थाने के एचसीपी लाल बहादुर शुक्ला और दो मुंशियों कमल किशोर तिवारी एवं कैलाश सिंह चौहान को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें