वाराणसी। इंडियन सोसाइटी फार सोशल रिवोल्यूशन एंड एक्शन (इसरा) की ओर से रविवार को आयोजित विशेष हज शिविर में ऑनलाइन फार्म भरवाए गए। साथ ही पासपोर्ट बनवाने और हज से संबंधित अन्य जानकारियां दी गईं।
बमुकाम मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन चौराहा, पक्की बाजार में मौलाना अब्दुल हादी खां की सरपरस्ती में आयोजित शिविर की शुरुआत हाफिज गुलाब रसूल साहब ने तिलावते कलाम पाक से की। मौलाना हसीन हबीबी ने हज के मुताल्लिक लोगों को शुुरुआती जानकारी दी। ट्रेनर सैय्यदा खानम, निकहत फातमा, अनम फातमा आदि ने महिलाओं को हज के अरकानों से रूबरू कराया। इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद फारूक ने बताया कि हज यात्रा का इंतजाम एक अक्टूबर तक हो जाए। आनलाइन फार्म भरने की मियाद 10 अक्टूबर से 10 नवंबर तक है। पासपोर्ट 20 जनवरी 2021 तक वैध होना चाहिए। 10 नवंबर से पहले इसे रिन्यू कराना आवश्यक है।