फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावत में सिलिंडर से वार कर की हत्या, शव फेंका पोल्ट्री फार्म के टैंक में

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर (वाराणसी)। ताड़ी गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में शनिवार की रात दावत में कहासुनी के दौरान छोटे गैस सिलिंडर से सिर पर वार कर साजन (18) की हत्या कर दी गई। साजन के शव को समीप ही फार्म का कचरा और मुर्गों का मल निस्तारित करने के लिए बनाए गए टैंक में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह पुलिस पहुंची तो परिजन और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर शव को ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने सभी को खदेड़ा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रकरण को लेकर ताड़ी गांव के निवर्तमान प्रधान सहित पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चोलापुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत ताड़ी निवासी राजेंद्र के अनुसार शनिवार की दोपहर उसके बेटे साजन को गांव स्थित पोल्ट्री फार्म के सुपरवाइजर रौना खुर्द के राजन सिंह ने फोन कर बुलाया था। शाम के समय साजन पोल्ट्री फार्म पर गया तो देर रात तक वापस नहीं आया। इस पर वह साजन को खोजते हुए पोल्ट्री फार्म पर गया। पोल्ट्री फार्म में संचालक रौना खुर्द का अमित कुमार सिंह, काम करने वाला उसी के गांव का गौतम, सुपरवाइजर राजन, ताड़ी का निवर्तमान ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार सिंह और विक्की सिंह मिले। राजन ने बताया कि साजन पोल्ट्री फार्म में नहीं आया था। रविवार की सुबह वह फिर पोल्ट्री फार्म में गया तो किचन में खून देखकर उसे साजन की हत्या की शंका हुई। इस पर वह शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस के आने पर मुर्गों के मलमूत्र और कचरे को निस्तारित करने के लिए बनाए गए टैंक से साजन का शव निकाला गया। इस संबंध में सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। घटना के मद्देनजर गांव में पुलिस तैनात की गई है।
---------------
आए दिन होता था विवाद, होली के समय भी हुआ था झगड़ा
जिस पोल्ट्री फार्म में साजन मारा गया, कुछ महीने पहले तक वह भी वहीं काम करता था। पुलिस के अनुसार, साजन और गौतम के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। होली के समय साजन ने पोल्ट्री फार्म पर पटाखा छोड़ दिया था। इस वजह से कुछ मुर्गे मर गए थे और कुछ डर गए थे। इसे लेकर भी जमकर विवाद हुआ था। शनिवार की रात दावत के दौरान साजन और गौतम में एक बार फिर कहासुनी हुई। इसी दौरान शराब के नशे में धुत गौतम ने साजन के सिर पर पांच किलो वाले छोटे गैस सिलिंडर से ताबड़तोड़ वार किया और फिर 15 फीट से ज्यादा गहरे टैंक में उसका शव फेंक कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

---------------
दुर्गंध की वजह से कोई नहीं उतर रहा था टैंक में
पोल्ट्री फार्म में बने टैंक में मुर्गियों के मल और कचरा फेंका जाता है। इस वजह से दुर्गंध के कारण कोई टैंक में घुस नहीं पा रहा था। अंतत: चोलापुर थाने पर तैनात सिपाही मनोज कुमार सरोज हिम्मत दिखाते हुए टैंक में उतरे और साजन के शव को बाहर निकाला। साजन का शव बाहर निकाले जाते ही परिजन और ग्र्रामीण उग्र हो गए। इसके साथ ही पुलिस से जमकर कहासुनी हुई। उधर, परिजनों ने बताया कि राजेंद्र के चार लड़कों और एक लड़की में साजन दूसरे नंबर का था। परिवार रोज कमाने और खाने वाला है। साजन की हत्या के बाद उसकी मां राजकुमारी की हालत बेसुधों जैसी थी। वहीं, पिता और भाई-बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन और ग्रामीण सभी को बड़ी ही मुश्किल से संभाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें