फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा न पैदा होने के कारण भाभी मारती थी ताना, इसलिए मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता (वाराणसी)। बच्चा न पैदा होने पर भाभी द्वारा बार-बार नामर्द कहकर ताना मारना इतना नागवार गुजरा कि देवर ने तलवार से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना लोहता थाने के रहीमपुर गांव की सोमवार शाम की है। पुलिस ने आरोपी रहीमपुर निवासी तौफीक खान को वारदात में प्रयुक्त तलवार के साथ मंगलवार को हरपालपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लोहता थाना अंतर्गत रहीमपुर गांव में सगे भाई मुर्शीद खान और तौफीक खान का परिवार रहता है। मुर्शीद की सात बेटियां व दो बेटे हैं और तौफीक नि:संतान है। सोमवार की शाम मुर्शीद खान के लड़के घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। इस पर तौफीक ने तेज आवाज में पटाखे फोड़ने से मना किया। इसे लेकर मुर्शीद की पत्नी रोशन जहां (50) और तौफीक की पत्नी शहनाज के बीच कहासुनी शुरू हुई। कहासुनी के बीच ही तौफीक अपने घर से तलवार निकाल कर लाया और भाभी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद तौफीक घर से भाग निकला। आननफानन रोशन जहां को एक निजी चिकित्सालय से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुर्शीद की तहरीर के आधार पर तौफीक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।
हरपालपुर से गिरफ्तार तौफीक ने बताया कि उसकी पत्नी शहनाज से जब भी उसकी भाभी का झगड़ा होता था तो वह नि:संतान होने का ताना मारते हुए हमें नामर्द कहती थी। उसे यह बुरा लगता था। सोमवार की शाम झगड़ा हुआ और भाभी ने वही नामर्द वाली बात दुहराई तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ। इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर तलवार निकाल कर बाहर लाया और भाभी के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद तलवार अपने जनरल स्टोर में छुपा कर भाग निकला। हरपालपुर से वह कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था लेकिन मुखबिरों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तौफीक को गिरफ्तार करने वाली टीम में लोहता थाने के दरोगा राजेश सिंह व अक्षय सिंह और सिपाही दिवाकर गुप्ता, शंकर राम व अरुण पाल की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें