फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सिर कूंच कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव (वाराणसी)। देवचंदपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की सिर कूंच कर रविवार की रात हत्या कर दी गई। मजदूर के बेटे ने पिता के रहने वाली एक अन्य महिला, उसके बेटे, उसकी बेटी व दामाद के खिलाफ बड़ागांव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात की वजह प्रथमदृष्टया पैसे की कमी को लेकर रोजाना की किचकिच और घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत सेवई खरावन गांव निवासी राजबहादुर (45) देवचंदपुर में ईंट भट्ठे पर काम करता था। उसी भट्ठे पर अनेई गांव की मालती देवी अपने बेटे और बेटियों के साथ रहकर मजदूरी करती थी। बीते चार वर्षों से राजबहादुर व मालती भट्ठे पर ही झोपड़ी बना कर पति-पत्नी की तरह रहते थे। रविवार की देर रात मालती और राजबहादुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात बढ़ी तो मालती अपने पुत्र और पुत्रियों के साथ ईंट-पत्थर से राजबहादुर के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दी। बेहोशी की हालत में राजबहादुर को मौके पर ही छोड़कर मालती अपने बच्चों के साथ भाग निकली। इस बात की जानकारी जब भट्ठा मालिक राकेश तिवारी को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस राजबहादुर को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि पैसे को लेकर रोजाना मालती और राजबहादुर के बीच किचकिच होती थी। राजबहादुर का स्वास्थ्य इधर ठीक नहीं रहता था तो वह कोई काम भी नहीं करता था। उधर, बड़ागांव थाने की पुलिस ने बताया कि राजबहादुर की पहली पत्नी के पुत्र धर्मेंद्र ने मालती, उसकी बेटी निक्की, बेटे धर्मेंद्र और दामाद संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। चारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें