यूपी कॉलेज: नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशी मैदान में
यूपी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई। अंतिम सूची जारी होने के बाद चुनाव मैदान में 22 प्रत्याशी बचे हैं। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी और उपाध्यक्ष पर पर चार प्रत्याशी हैं जबकि महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री के पद पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह ने दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।
संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 30 को
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हो गई। छात्रसंघ चुनाव 30 दिसंबर को कराया जाएगा। इसके साथ ही परिसर में चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 18 दिसंबर को होगा। मतदाता सूची पर आपत्तियों का निस्तारण 19 दिसंबर को होगा।