फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू: नए साल में शिक्षकों से डॉ. फिरोज खान करेंगे 'मन की बात'

Fri, 13 Dec 2019 10:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू में डॉ फिरोज खान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीएचयू के संस्कृत विभाग में नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान नए साल में संकाय के शिक्षकों से अपने मन की बात करेंगे। इसके लिए संकाय में होने वाले समारोह में डॉ. फिरोज के अलावा अन्य विभागों में नवनियुक्त 60 और शिक्षक शामिल रहेंगे। वह भी अपनी बात सभी के सामने रखेंगे। संकाय प्रमुख के मुताबिक, संकाय की परंपरा के अनुसार जल्द ही इसकी तिथि तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन


संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में विरोध और इस्तीफे के बाद डॉ. फिरोज ने संस्कृत विभाग में ज्वाइन किया और सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। वह शिक्षकों और छात्रों से मिल रहे हैं और सेल्फी भी ले रहे हैं। कला संकाय में कुल 60 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। संस्कृत विभाग के अलावा दर्शनशास्त्र, भाषा विज्ञान, अंग्रेजी, पालि विभाग में नियुक्ति हो चुकी है, जबकि हिंदी और प्राचीन इतिहास विभाग में भी शिक्षकों का चयन होना है।

जनवरी में ही इन दोनों विभागों का साक्षात्कार हो जाएगा। इसके बाद परंपराओं के अनुसार कला संकाय में भव्य स्वागत समारोह होगा। इसमें सभी नवनियुक्त शिक्षकों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। समारोह में सभी विभागाध्यक्षों के साथ ही शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। संकाय प्रमुख के निर्देशन में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कला संकाय के प्रमुख प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के स्वागत के लिए संकाय में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी शिक्षकों को बोलने का मौका मिलेगा, ताकि हर कोई एक-दूसरे विभाग के शिक्षकों को जान सके। हिंदी और प्राचीन इतिहास विभाग की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। 

एसवीडीवी में एक दिन भी नहीं जा सके डॉ. फिरोज
संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) के लिए छह नवंबर को बीएचयू प्रशासन की ओर से डॉ. फिरोज को नियुक्ति पत्र मिला। सात नवंबर को उन्हें विभाग में ज्वाइन करना था, लेकिन इससे पहले ही नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय कार्यालय में ज्वाइन किया, लेकिन वह एक दिन भी एसवीडीवी में नहीं जा सके। नौ दिसंबर को डॉ. फिरोज ने इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें