फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल के किसान महारैली में शामिल होंगे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल

Fri, 30 Jun 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
हार्दिक पटेल - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती दो जुलाई को इलाहाबाद में किसान महारैली के रूप में मनाई जाएगी। इसके मुख्य अतिथि पटेल नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल होंगी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल होंगी। गुरुवार को परेड कोठी स्थित टूरिस्ट बंग्लो में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी अपना दल के प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटेल ने दी।

दावा किया कि इस महारैली के जरिए सूबे की राजनीति में नए समीकरण बनेंगे। उन्होंने बताया कि किसान महारैली सहसों चौराहा, इलाहाबाद में होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद और वाराणसी मंडल के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस-दस हजार कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। राधेश्याम पटेल ने  बताया कि यूपी में हार्दिक पटेल की यह पहली राजनीतिक जनसभा होगी।

जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि बनारस से कार्यकर्ताओं की रवानगी के लिए सेवापुरी, पिंडरा, रोहनिया विधानसभा में 10-10 जबकि बाकी पांच विधानसभाओं में तीन-तीन बसें लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें