फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल दो फाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर उद्योग व्यापार मंडल की अंतरकलह सतह पर आ गई है। इसके चलते संगठन दो फाड़ नजर आ रहा है। जीएसटी पर संगठन के रुख को लेकर बुधवार की रात हुई बैठक में व्यापारी दो गुट में बंटे नजर आए। सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष और महामंत्री एक-दूसरे के विचारों से न केवल असहमत थे, बल्कि जमकर एक-दूसरे का विरोध भी किया। 30 जून को पूर्व घोषित बनारस बंद को समर्थन देने के मसले पर अध्यक्ष प्रेम नाथ मिश्रा सहमति जताई जबकि महामंत्री संजीव सिंह बिल्लू कभी तटस्थता तो कभी स्वैच्छिक समर्थन की बात कही। इसे लेकर संगठन दो खेमों में बंटा दिखा।
विज्ञापन

संगठन की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक बैठक में तय हुआ कि जीएसटी के विरोध में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करेंगे और मार्च निकाला जाएगा। महामंत्री ने कहा कि जीएसटी को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, अध्यक्ष ने संगठन के व्यापारियों से भारत बंद के निर्णय पर समर्थन का प्रस्ताव रखा। लंबी चर्चा के बाद आम सहमति न बन पाने पर स्वैच्छिक बंदी का निर्णय लिया गया। जबकि ज्यादातर व्यापारी पूर्ण बंदी के समर्थन में दिखे।
हथुआ मार्केट व्यवसाई संघ, वाराणसी मोटर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन, काशी रेडिमेड गारमेंट्स एसोसिएशन, व्यापार मंडल पांडेयपुर, खजुरी व्यापार मंडल, पहड़िया व्यापार मंडल, भोजूबीर व्यापार मंडल ने भी शुक्रवार को बंद का समर्थन करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। वाराणसी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक समस्त एलपीजी शोरूम बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें