फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: पांच साल की मासूम बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, घर के बाहर खेलते समय किया अगवा

Tue, 28 Sep 2021 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर की घटना है। पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ में पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को गांव के ही युवक ने सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक ने हत्या करने की भी कोशिश की। घटना मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर की है। मासूम संग दुष्कर्म की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। 

विज्ञापन


गांव की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामले सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं परिवार के लोग भी काफी आक्रोशित हैं। सभी की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। मधुबन थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें