फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली खुशियां, होली मनाने ससुराल आए युवक की गंगा में डूबने से मौत

Sat, 03 Mar 2018 05:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
होली की खुशियां मनाने आगरा से बनारस स्थित ससुराल आए युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। होली खेलने के बाद युवक अपने साले और उसके दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


पंचनामा भर कर शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कचहरी घाट (आगरा) में रहने वाले मुकेश चंद्र अग्रवाल का पुत्र सौरभ अग्रवाल (22) होली मनाने के लिए औसानगंज(जैतपुरा) स्थित अपने ससुराल आया था।

शुक्रवार को होली खेलने के बाद वह साल और उशके दोस्तों के गंगा स्नान के लिए पंचगंगा घाट पहुंचा। यहां नहाने के दौरान सौरभ गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह पानी में समा गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोतवाली राजेश सिंह ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इधर युवक की मौत की खबर आते ही होली की खुशियां मातम में बदल गई। मृतका के पत्नी के चित्कार से पूरे मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। 
 
विज्ञापन

होली में कई जगहों पर हुई मारपीट

up police - फोटो : अमर उजाला
 होली के दिन शराब के नशे में चूर युवकों ने कई जगहों पर मरपीट की। कहीं लात- घूसें चले तो कहीं लाठी और रॉड। पुलिस भी पूरे दिन मारपीट की सूचना से परेशान रही। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट इलाके में शुक्रवार की दोपहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान दोनों ओर से लाठी- डंडा भी चला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को पकड़ कर थाने ले गई। मच्छोदरी पार्क के पास भी शराब के नशे में चूर युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उधर, गोलगड्डा इलाके में भी रंग खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी प्रकार कज्जाकपुरा, मुकिमगंज, मैदागिन, चौकाघाट में भी मारपीट की घटना हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें