फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर पूजे गए संकटमोचक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदया तिथि के मान के साथ रविवार को रामभक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी का मान दोपहर तक रहने के कारण सुबह ही हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव के विविध अनुष्ठान संपन्न हुए। संकट मोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल मंदिर में संकटमोचन को गंगाजल से स्नान के उपरांत नवीन वस्त्र धारण कराया गया। इसके उपरांत हनुमान जी का तुलसी, कमल, गुलाब और गेंदा के फूलों से भव्य शृंगार किया गया। संकटमोचन की भव्य आरती उतारी गई। मंदिर के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को बनकटी हनुमान मंदिर में प्राचीन सेनापति बनकटी हनुमान के जन्मोत्सव पर विविध अनुष्ठान हुए। शृंगार और आरती के पश्चात ब्राह्मणों ने हनुमान जी का रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर संगीतयम सुंदर कांड का पाठ किया गया। प्राचीन सेनापति के जयंती शृंगार झांकी का दर्शन पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। पुजारी पं. गया प्रसाद मिश्र ने बताया कि प्राचीन सेनापति बनकटी हनुमान की जयंती पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें