फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव पर घर से घाट तक इठलाई काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुख-सौभाग्य और समृद्धि की कामना के साथ घर से गंगाघाट की राह रोशन हो उठी। रंगबिरंगी रोशनी में नहाकर शिव की नगरी काशी भी खूब इठलाई। सतरंगी रोशनी से नहाई शिव नगरी की अनुपम छटा देखकर हर कोई प्रसन्नता से भर गया। देशी पर्यटकों के साथ ही विदेशी पर्यटकों ने भी दीपावली का आनंद उठाया। घरों में लक्ष्मी और गणेश की विधि-विधान से पूजा हुई।
विज्ञापन

रविवार की शाम को प्रदोष काल में गृहस्थों ने दीप प्रज्जवलित किए। इसके उपरांत मां लक्ष्मी और गणेश की विधिवत पूजा संपन्न हुई। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर, जागेश्वर महादेव, महामृत्यंजय मंदिर, दुर्गाकुंड, काल भैरव, बटुक भैरव सहित सभी मंदिरों में लोगों ने दीप अर्पित किए। गंगा के तट पर मां गंगा को दीप अर्पित करके लोगों ने सुख-सौभाग्य की कामना की। गंगा के तट पर त्योहारों की छटा देखते ही बन रही थी। वहीं कुछ लोगों ने नावों बजड़ों के जरिए दीप जलाकर गंगा की लहरों को प्रज्ज्वलित कर दिया। गंगा आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मलिन बस्तियों, गरीबों के बीच दीप जलाकर मिठाई बांटी।
विदेशी मेहमानों ने भी उठाया आनंद
काशी में दीपावली का आनंद उठाने के लिए विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में काशी पहुंचे थे। अस्सी से लेकर दशाश्वमेध क्षेत्र में घाटों पर बने होटलों के बाहर विदेशी पर्यटकों ने दीप जलाए और पटाखे भी फोड़े।
विज्ञापन

खूब चला आतिशबाजी का दौर
दीपावली पर आतिशबाजी से आसमान चमक उठा। सड़कों, गलियों से छतों-पार्कों में अनार, चकरी, लटाई, फुलझडि़यां जलाई गईं तो वहीं रॉकेट जैसे पटाखों से आसमान छूने के तमन्ना मानों मचल उठी। सबसे अधिक उत्साह बच्चों और युवाओं में दिखा। छोटा भीम, स्पाइडर मैन के अलावा इको फ्रेंडली पटाखे लोगों ने खास पसंद किए। आसमान में जाते ही कई रंग बिखेरने वाले स्काई शॉट युवाओं को ज्यादा भाए।
सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता
जो पास था, उसे गले मिलकर लोगों ने दीपावली की बधाई दी। तो दूर बसे अपनों को सोशल मीडिया के जरिए परिवार वालों और मित्रों ने बधाई दी। वहीं युवाओं ने सजधज कर अपनी फोटो फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर अपडेट कीं तो किसी ने अपने रंगोली की फोटो दोस्तों और परिवार वालों के बीच साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें