फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2026: जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी काशी, चहुंओर लहराया हनुमान पताका; उमड़े श्रद्धालु

Thu, 02 Apr 2026 12:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: हनुमान जयंती के अवसर पर काशी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर में चहुंओर हनुमान पताका लहराया। वहीं जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन
हनुमान ध्वजायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव की नगरी में बृहस्पतिवार को उनके 11वें अवतार हनुमत प्रभु के पूजन- अर्चन और आराधना की धूम रही। प्राकट्योत्सव पर चहुंओर हनुमान पताका लहराया। प्रभात फेरी निकाली गई। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष गूंजे तो मंदिरों में प्रभु के प्राकट्य पर उल्लास छाए रहे और सोहर गूंजे। 

विज्ञापन


शहर के हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सबसे बड़ी ध्वज यात्रा सुंदरपुर से संकटमोचन मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान डमरू वादन से पूरा इलाका गूंज उठा। 

विज्ञापन


ध्वज यात्रा में श्रीराम व शिव दरबार के साथ बाबा के गण भी शामिल रहे। 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु एक लाख से ज्यादा  ध्वज लेकर चल रहे थे। मसाननाथ की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। 
विज्ञापन




51 महिलाएं आरती कीं और भक्त 1200 गदा लिए थे। वहीं, धर्मसंघ से 15 दिवसीय प्रभातफेरी की पूर्णाहुति पर संकटमोचन मंदिर में हनुमान और श्रीराम जी को रजत ध्वज चढ़ाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें