फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंद हनी सहित सात पर रंगदारी मांगने का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला जेल में निरुद्ध अभिषेक सिंह उर्फ हनी समेत सात लोगों के खिलाफ सोमवार की देर रात कैंट थाने में रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई जिले के चर्चित सोयेपुर जहरीली शराब कांड के आरोपी व कालोनाइजर महेश जायसवाल की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना के संदहा के मूल निवासी और पहडि़या क्षेत्र में रहने वाले कालोनाइजर महेश जायसवाल ने सोमवार की रात कैंट थाने में तहरीर दी। महेश के अनुसार बीते कुछ दिनों से हनी सिंह दो लाख रुपये बतौर रंगदारी मांग रहा था। पैसे जबरन लेने के लिए चौबेपुर क्षेत्र निवासी और लखनऊ में रहने वाले प्रदीप सिंह के नाम की धमकी दी जा रही थी। इस पूरे प्रकरण में सारनाथ क्षेत्र के अजय गुप्ता, छात्र नेता तनुज पांडेय, पंजाब जेल में बंद झुन्ना पंडित और गाजीपुर जिले के करंडा ब्लॉक प्रमुख रिंकू सिंह सहित कुछ अन्य लोगों की भी संलिप्तता है। इससे पहले भी आरोपी कई बार जबरन पैसे ले चुके हैं। आरोपियों की बार-बार धमकी से आजिज आकर महेश कैंट थाने पहुंचा और तहरीर दिया।
-----------
जमीन खरीद-फरोख्त की पंचायत के बाद बिगड़ा मामला
इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि महेश के अनुसार जब मुन्ना बजरंगी झांसी जेल में निरुद्ध था तो उससे मुलाकात कराने के लिए अजय गुप्ता ले गया था। एक जमीन का मामला एक करोड़ 40 लाख में तय हुआ था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जमीन की खरीद-फरोख्त का काम मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। मगर, मुन्ना से जुड़े लोगों ने उससे अवैध वसूली शुरू कर दी और लाखों रुपये जबरन ऐंठे।
विज्ञापन

--------
पुलिस के अनुसार अब प्रदीप का अलग गिरोह
कभी मुन्ना बजरंगी से करीबी के लिए चर्चित रहे प्रदीप सिंह अब खुद का गिरोह संचालित कर रहा है, ऐसा कैंट इंस्पेक्टर अश्वनी का मानना है। इंस्पेक्टर कैंट के अनुसार झुन्ना और हनी सहित दोनों के साथी अन्य बदमाश मौजूदा समय में प्रदीप के लिए काम कर रहे हैं। इसी वजह से हनी ने प्रदीप के नाम की धमकी देकर महेश से रंगदारी मांगी। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि प्रदीप सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें