फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन हुए प्रवासी का संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे से लटका मिला शव, मां ने लगाया ये आरोप

Wed, 20 May 2020 03:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। युवक पांच दिन पहले हरियाणा से वापस लौटा था। इस वक्त घर में वह दो अन्य लोगों के साथ क्वारंटीन था। मृतक की मां ने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक युवक राजाराम(18) पुत्र रामनगीना राम कोपागंज थाना क्षेत्र के पुराने कोपा का निवासी था। वह हरियाणा में मजदूरी करता था। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागूलॉक डाउन में युवक किसी तरह से भाग कर अपने घर पहुंचा था। इस दौरान परिवार के लोगों ने उसे घर में अलग रखा था।

युवक के साथ गांव के दो अन्य लोग भी घर मे क्वारंटीन थे। मंगलवार रात को युवक घर में नीचे सोया था, जबकि दो अन्य ग्रामीण छत पर सोए थे। रात में युवक ने किसी से फोन पर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के फंदे से लटकने की सुबह लोगों को जानकारी हुई। मृतक की मां सम्पत्ति देवी ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस पर कोपागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष कोपागंज विनय सिंह ने बताया कि मृतक की मां द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद जो निकलेगा आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें