फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर समस्या का समाधान करने पहुंचे नगर निगमकर्मियों पर हुआ हमला, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Wed, 20 May 2020 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और लोग । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवां गंगोत्री बिहार कॉलोनी में बुधवार सुबह नगर निगमकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। काफी दिन से स्थानीय लोगों का द्वारा नगम निगम को शिकायत मिल रही थी कि झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग सुअरों को पालते हैं, जिससे पूरे कॉलोनी में सुअरों का आतंक रहता है।

विज्ञापन

सूअर पास बह रहे नाले में लोट कर पूरे इलाकों में घूमते रहते हैं। कोरोना के संक्रामक दौर में इनका इस तरह घूमने से क्षेत्र में संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसी शिकायत पर बुधवार सुबह नगर निगम की टीम सुअरों को पकड़ने के लिए गंगोत्री बिहार गई।


जब नगर निगम की टीम सुअरों को पकड़ने लगी तो वहां के सुअर पालकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच काफी नोंक-झोंक होने लगी। बात न बनती देख लोगों ने नगर निगमकर्मियों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची नगवां चौकी पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी देखती रही। हमले को देख नगर निगमकर्मी खाली हाथ वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें