फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों ने बनाई मोमबत्तियां: रोशन होंगे अधिकारियों के घर-आंगन, बैग, लिफाफे और दीए भी बनाए

Sun, 23 Oct 2022 01:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बरेका के अधिकारियों व कर्मचारियों की पत्नियों ने महिला कल्याण समिति बनाई है। समिति की ओर से चेतना विद्यालय में गरीब और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ ही हुनरमंद बनाने के लिए अलग अलग चीजों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
बरेका में चेतना दिव्यांग विद्यालय के बच्चों ने तैयार कीं मोमबत्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका के अधिकारियों व कर्मचारियों का घर दिव्यांग बच्चों के हुनर से बनी मोमबत्ती और डिजाइनर दीये से रोशन होगा। दो माह के प्रशिक्षण के बाद चेतना दिव्यांग विद्यालय के बच्चों ने 30 डिजाइन वाली मोमबत्तियां व उपहार देने के लिए बैग, लिफाफा और दीया बनाया है। 

विज्ञापन

बरेका के अधिकारियों व कर्मचारियों की पत्नियों ने महिला कल्याण समिति बनाई है। समिति की ओर से चेतना विद्यालय में गरीब और दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के साथ ही हुनरमंद बनाने के लिए अलग अलग चीजों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। विद्यालय की संचालक श्रुति ने बताया कि अधिकारियों के ऑर्डर पर मोमबत्तियों की टोकरी बनाई गई। कनक, नेहा, विकास, विशाल ने इसे तैयार किया है। 
बच्चों के जरूरत के सामान बिक्री का पैसा 
मोमबत्ती और दीये की बिक्री से जो पैसे मिलते हैं उससे बच्चों को शिक्षा और जरूरत के का सामान दिलाए जाते हैं। प्रधानाचार्य राखी ने बताया कि इस बार के पैसे से बच्चों को स्पोर्ट्स शूज खरीदे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें