फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले वाराणसी की हवा में घुला जहर: ऑरेंज जोन में मलदहिया, अर्दली बाजार का भी हाल बेहाल

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 202 था। इसमें कार्बन की मात्रा 106 और नाइट्रोजन की मात्रा 58 रही। चौराहे पर जाम के कारण हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 314 दर्ज की गई। अर्दली बाजार का एक्यूआई 192 था।
विज्ञापन
सड़क पर छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस की शाम को शहर की हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा में फिर से इजाफा हो गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मलदहिया जहां ऑरेंज जोन में पहुंच गया वहीं अर्दली बाजार भी ऑरेंज जोन की तरफ बढ़ गया था। शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स 172 दर्ज किया गया जो कि लगातार चौथे दिन भी सांस के रोगियों के लिए ठीक नहीं है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार मलदहिया का एयर क्वालिटी इंडेक्स 202 था। इसमें कार्बन की मात्रा 106 और नाइट्रोजन की मात्रा 58 रही। चौराहे पर जाम के कारण हवा में पीएम 2.5 की मात्रा 314 दर्ज की गई। अर्दली बाजार का एक्यूआई 192 था। इसमें पीएम 2.5 की मात्रा 337, पीएम 10 की मात्रा 233, कार्बन की मात्रा 162 और नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 99 रही। भेलूपुर में एक्यूआई 159 था। इसमें पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 303, पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 254, कार्बन की मात्रा 107 ओर नाइट्रोजन की मात्रा 77 रही। बीएचयू का एक्यूआई 137 था। पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 296 और कार्बन की मात्रा 44 थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें