फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की रेती पर हैंडबॉल प्रतियोगिता: अंतिम 3 मिनट में दो गोल कर विकास की टीम ने इंपीरियल क्लब से छीन ली ट्रॉफी

Thu, 16 Apr 2026 12:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में गंगा की रेती गढ़वा घाट के सामने पहली बार हैंडबॉल प्रतियोगिता खेली गई। इस दौरान अंतिम तीन मिनट में दो गोल कर विकास की टीम ने इंपीरियल क्लब से ट्रॉफी छीन ली। 
विज्ञापन
गंगा की रेती पर हैंडबॉल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा की रेती पर पहली बार आयोजित बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता बुधवार सुबह संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के फाइनल में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने इंपीरियल क्लब को एक गोल के अंतर (15-14) से पराजित कर दिया। जिलास्तरीय मैच में इंपीरियल क्लब 57 मिनट तक बढ़त बनाए हुए था, लेकिन खेल के अंतिम तीन मिनट में लगातार दो गोल कर विकास की टीम ने ट्रॉफी छीन ली।

विज्ञापन


गढ़वा आश्रम के सामने गंगा की रेती पर खेले गए खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरू से तेज खेल का प्रदर्शन किया। विकास इंटर कॉलेज की तरफ से राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिका प्रजापति और अंशिका यादव ने आक्रमण की शुरुआत की। इंपीरियल क्लब की तरफ से आकांक्षा सोनकर और दिव्या पटेल ने काउंटर अटैक किया। हाफ टाइम तक इंपीरियल क्लब 8-7 गोल से आगे था।

दूसरे हाफ में कोच की सलाह पर विकास इंटर कॉलेज की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। दो खिलाड़ियों की अटैकिंग पोजीशन में बदलाव किया गया। इसके बाद प्रीति प्रजापति और गोलकीपर श्रेया सिंह ने शानदार खेल दिखाया। वहीं इंपीरियल क्लब की तरफ से दिव्या यादव और गोलकीपर श्रेया विश्वकर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


57वें मिनट तक इंपीरियल क्लब का स्कोर 14-13 था, लेकिन मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले विकास टीम की प्रीति ने गोल कर स्कोर बराबर किया। इसके बाद रितिका प्रजापति ने डाइव शॉट से गोल कर अपनी टीम को 15-14 से जीत दिला दी। विकास इंटर कॉलेज की तरफ से रितिका प्रजापति ने सात तथा अंशिका यादव और दिव्या यादव ने चार-चार गोल किए। इंपीरियल क्लब की तरफ से आकांक्षा सोनकर और दिव्या पटेल ने सात-सात गोल किए।

Trending Videos
विज्ञापन

सेमीफाइनल में चार टीमों ने किए 56 गोल

हैंडबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
बीच हैंडबॉल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने कुल 56 गोल किए। पहले सेमीफाइनल में विकास इंटर कॉलेज की टीम ने रॉयल क्लब को 18-14 से और दूसरे सेमीफाइनल में इंपीरियल क्लब ने विकास क्लब को 14-10 के स्कोर से हरा दिया। प्रतियोगिता के दौरान 14 मैच खेले गए, जिनमें कुल 108 गोल हुए। इसमें 12 टीमों के 96 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मलकार बाबा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। संचालन जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रवीण कुमार ने दिया।

ये भी जानें
12 टीमों के 96 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
14 मैचों में खिलाड़ियों ने कुल 108 गोल किए
 

क्या बोले उपाध्यक्ष
खिलाड़ियों को विविधता वाले मैदान पर अधिक से अधिक मैच मिलें, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। वाराणसी की टीम हैंडबॉल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक वर्ष में 26 से अधिक पदक जीतकर जूनियर टीम ने जज्बा दिखाया है। -डॉ. एके सिंह, उपाध्यक्ष, यूपी हैंडबॉल संघ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें