फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में गंगा पर बने हमीद सेतु का रोलर बेयरिंग धंसा, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

Tue, 01 Jan 2019 10:28 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर में गंगा नदी पर बने हमीद सेतु के पिलर सात और छह के मध्य ज्वाइंटर नंबर 14 की दोनों तरफ की रोलर बेयरिंग सुबह सात इंच धंस गई। जिसके चलते विभाग सहित प्रशासनिक महकमें में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सेतु की रोलर बेयरिंग खिसकने की सूचना मिलते ही डीएम के बालाजी ने किसी भी संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए भारी वाहनों के परिचालन पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। मौके पर सुहवल थानाध्यक्ष राजू कुमार अपने हमराही साथियों के साथ डटे हुए है।

आवागमन बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की काफी लंबी कतार लग गई है। मात्र दो पहिया एवं पैदल आवागमन की अनुमति दिया है। प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। वहीं अधिकारी और इंजीनियर इसे ठीक करने के लिए जुट गए हैं। बेयरिंग के सही होने तक भारी वाहनों को दूसरे अन्य रास्तों से गुजारा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें