फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संपत्तियों की खरीद-बिक्री पर देना होगा आधा फीसदी नामांतरण शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर की तरह अब काशी में भी संपत्तियों की खरीद-बिक्री के दौरान आधा फीसदी नामांतरण शुल्क लिया जाएगा। अभी तक निर्धारित पांच हजार रुपये शुल्क लिया जाता था। इस फैसले से संपत्ति की खरीद-बिक्री महंगी हो जाएगी। नगर निगम की कार्यकारिणी ने इस पर सोमवार को मुहर भी लगा दी। कार्यकारिणी की तरफ से कहा गया कि नगर निगम की आय बढ़ेगी तो विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे। मूलभूत सुविधाएं बढ़ेंगी।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को सवा सात घंटे तक चली। इसकी अध्यक्षता मेयर अशोक कुमार तिवारी की है। इसमें शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर सहमति बनी है। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बेहतर रणनीति बनाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है। कार्यकारिणी की बैठक में तय हुआ कि अभी तक एक करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने पर पांच हजार रुपये का शुल्क नगर निगम में जमा होता था। इसे बढ़ाया गया है। अब एक करोड़ की संपत्ति खरीदने पर आधा फीसदी शुल्क देना होगा। जो शुल्क पांच हजार लगता था, वह अब 50 हजार रुपये लगेगा। इससे नगर निगम की आय बढ़ेगी।

कार्यकारिणी के सदस्य व भाजपा पार्षद सुरेश चौरसिया ने बताया कि शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्याओं के समाधान की रणनीति बनाई गई है। लोडर खरीदे जाएंगे। शहर में डूडा व सूडा की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों की देखरेख की जिम्मेदारी पथ प्रकाश विभाग को सौंपी गई है। मैनपावर की संख्या और संसाधन बढ़ाए जाएंगे। कार्यकारिणी के सदस्य व सपा पार्षद हारून अंसारी ने कहा कि कई संशोधन किए गए हैं। वेस्ट साॅल्यूशन का चार्ज बढ़ाया गया है। नामांतरण शुल्क भी बढ़ा है, जिस पर आपत्ति दर्ज कराई है। सफाई चौकियोंं पर छोटे-छोटे मरम्मत के लिए आवश्यक निर्माण सामग्री रखी जाएगी। संचारी रोगों की चुनौती से निपटने के लिए फागिंग, दवाओं और कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य केरूप में सपा पार्षद प्रमोद राय, कांग्रेस पार्षद प्रिंस राय खगोलन, भाजपा पार्षदों में गरिमा सिंह, अजय पटेल, श्याम आसरे मौर्या, राजेश यादव, राजेश यादव पांडेयपुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- नगर निगम में शामिल नए वार्डों मेंं पांच हजार सफाई कर्मियों को जेम पोर्टल से लिया जाएगा।
- अधिक कूड़ा निकालने वाले व्यावसायिक भवनों से अतिरिक्त प्रयोक्ता प्रभार शुल्क लिया जाएगा।
- कज्जाकपुरा में इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए जमीन दी जाएगी।
- शहर में शामिल नए वार्डों मेंं जहां पंचायत भवन हैं, उसे उत्सव भवन बनाकर जनता के कार्यों के लिए दिया जाएगा।
- नलकूपों की बिजली जाने पर जनरेटर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
- अतिक्रमण हटवाकर तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
- नियमावली बनाकर प्राइवेट पार्किंग स्थल पर सार्वजनिक पार्किंग संचालन की अनुमति दी गई।
- शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन नगर निगम की भूमि पर होगा।
- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए चितईपुरा में जमीन आवंटन का प्रस्ताव पास ।
- शहर की सड़कों, गली, चौक, पानी, सीवर, स्ट्रीट लाइट आदि से जुड़ी समस्याओं को दूर कराने के लिए बेहतर रणनीति पर मुहर।



इनसेट

पंडित दीनदयाल और काशी नरेश की प्रतिमाएं लगेंगी
कचहरी सर्किट हाउस, गोलघर पर पंडित दीनदयाल व रामनगर चौक पर काशी नरेश स्व. विभूति नारायण की प्रतिमा लगाई जाएगी।



कार्रवाई संभव
कार्यकारिणी की बैठक में जो तय हुआ है, उसका अनुपालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर पिछली कार्यकारिणी में भी चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें