शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी सैय्यद फरमान हैदर ने बताया कि बनारस के अलावा बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, सोनभद्र आदि जिलों के जायरीन को वाराणसी एयरपोर्ट से जाने में सहूलियत होती। अब दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
वाराणसी इंबार्केशन के जायरीन अब लखनऊ से काबा के लिए उड़ान भरेंगे। इनकी उड़ानें आठ जून से 19 जून तक रहेंगी। इनकी वापसी 18 जुलाई से दो अगस्त तक होगी। उत्तर प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन मोहसिन रजा ने भी इसकी पुष्टि की है। डॉ. एम याकूब शेख, सीईओ, हज कमेटी ऑफ इंडिया
हजयात्रियों को बनारस से जाना था। अचानक यात्रा का स्थल बदलने से जायरीन मायूस हैं। लोगों को लखनऊ से जाने में दिक्कत होगी। खर्च भी बढ़ जाएगा। -अदनान खान महासचिव, पूर्वांचल हज सेवा समिति