फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए को करानी पड़ी प्रार्थना

Sat, 17 Dec 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों का हाल ः नहीं पहुंचे थे शिक्षक, बच्चे कर रहे थे इंतजार
विज्ञापन
प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी पर लगाम नहीं लग पा रही। शुक्रवार को निरीक्षण करने निकले एबीएसए यह देखकर दंग रह गए कि कई स्कूलों में विद्यार्थी तो पहुंच गए थे पर शिक्षकों का कुछ पता ही नहीं था। इनमें शिक्षिकाओं की संख्या ज्यादा थी। टिसौरा प्राथमिक स्कूल में तो उन्होंने बच्चों की स्वयं प्रार्थना कराई। इस मनमानी से खफा एबीएसए ने गैरहाजिर शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
विज्ञापन


चोलापुर ब्लॉक के एबीएसए लालजी गौड ने शुक्रवार को आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। सुबह 9:30 बजे एबीएसए टिसौरा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, जहां कोई शिक्षक नहीं पहुंचे थे और बच्चे मैदान में घूमते रहे थे। एबीएसए ने बच्चों प्रार्थना कराई। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापक पहुंचे तो एबीएसए ने नाराजगी जताई। इसके आधा घंटा बाद तक तीनों शिक्षिकाएं स्कूल नहीं पहुंची थीं।

फिर एबीएसए दानगंज प्राथमिक स्कूल प्रथम पहुंचे, जहां 10:30 बजे तक तीन शिक्षिकाएं नहीं पहुंचीं थीं। कोइलो स्थित विद्यालय में एक अध्यापिका गैरहाजिर थीं। भिदुर और भदवा में स्थित ठीक थी। एबीएसए ने बताया कि ज्यादातर स्कूलों में शिशिकाएं गैरहाजिर थीं, जिनका एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें