फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case : व्यासजी का तहखाना मामले में दोनों पक्षों की बहस पूरी, हिंदू पक्ष को पूजा-पाठ का मिला अधिकार

Wed, 31 Jan 2024 12:37 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

व्यासजी के तहखाना मामले में हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्षों के बीच बहस पूरी हो गई है। तहखाने में पूजा-पाठ की अनुमति मिलेगी या नहीं इस पर बुधवार को आदेश आ सकता है। 
विज्ञापन
varanasi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यासजी के तहखाना में पूजा पाठ किये जाने संबंधी आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दोनों पक्ष की तरफ से मंगलवार को बहस पूरी कर ली गई। अदालत इस मुद्दे पर आदेश बुधवार को करेगी। 

विज्ञापन


इस मामले में वादी शैलेन्द्र पाठक के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, सुधीर त्रिपाठी, सुभाष नंदन चतुर्वेदी व दीपक सिंह ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी तरफ से दिए गए आवेदन के एक पार्ट को अदालत ने स्वीकार कर लिया। जिसमें व्यास जी के तहखाने को डीएम कि सुपुर्दगी में दिए जाने का अनुरोध किया गया था। 

दूसरा अनुरोध किया गया था कि जो बैरिकेडिंग नंदी जी के सामने की गई है उसे खोल दिया जाए और व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ के लिए आने जाने दिया जाए। इस पर आदेश किए जाने का अनुरोध किया गया। 
विज्ञापन


इस पर अंजुमन इंतजामिया की तरफ से मुमताज अहमद, एखलाक अहमद ने आपत्ति जताया। कहा कि व्यास जी का तहखाना मस्जिद का पार्ट है। पूजा पाठ की अनुमति नहीं दी जा सकती। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश के लिए बुधवार की तिथि नियत कर दी।

अंजुमन की तरफ से इस मामले में दिए गए आवेदन में कहा गया कि यह वाद विशेष पूजा अधिनियम से बाधित है, लिहाजा चलने योग्य नहीं है। तर्क दिया कि तहखाना मस्जिद का हिस्सा है। वक्फ बोर्ड कि सम्पत्ति है, लिहाजा पूजा- पाठ की अनुमति न दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें