फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Survey : परिसर में मिले शिवलिंग पूजन के लिए 23 को दायर होगा वाद, पुलिस आयुक्त ने की ये अपील

Sun, 22 May 2022 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत परिवार के मुखिया डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि इतनी लंबी प्रतीक्षा के बाद बाबा मिल गए हैं तो उनको ऐसे छोड़ देना शिवभक्तों के लिए बेहद दुखद है। उनकी पूजा-अर्चना नियमित होनी चाहिए। हम लोग 23 मई सोमवार को ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर पूजन के लिए याचिका दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञानवापी मस्जिद में नमाज के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत परिवार के मुखिया डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि वह ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की पूजा के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। शनिवार को बातचीत के दौरान महंत ने कहा कि जब इतनी लंबी प्रतीक्षा के बाद बाबा मिल गए हैं तो उनको ऐसे छोड़ देना शिवभक्तों के लिए बेहद दुखद है। उनकी पूजा-अर्चना नियमित होनी चाहिए। हम लोग 23 मई सोमवार को ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर पूजन के लिए याचिका दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


डॉ. कुलपति तिवारी ने कहा कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना कर रहा है। ऐसे में मेरा कर्तव्य है कि यदि शिवलिंग मिला है तो उसकी नियमित पूजा-अर्चना भी होनी चाहिए। इसके लिए मैं कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटूंगा। ज्ञानवापी परिसर विश्वनाथ मंदिर परिसर से किसी भी तरह से अलग नहीं है बल्कि यह उसी का हिस्सा है। 

इसके लिए मैं कोर्ट में याचिका दायर करके बाबा की पूजा-अर्चना और सफाई की अनुमति मांगूंगा। डॉ. तिवारी ने कहा कि वह विश्वनाथ मंदिर के महंत हैं और उनको बाबा को स्नान कराने, शृंगार और भोग राग का अधिकार है। पहले हमारे पूर्वज बाबा के पूजन की परंपरा को ज्ञानवापी परिसर में निभाते थे लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, आज फिर काल ने करवट ली है और बाबा फिर से प्रकट हुए हैं।

अफवाहों पर ध्यान न दें, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। इसमें आगामी त्योहार, सावन मेला और अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने माहौल बिगाड़ने और कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। 

विज्ञापन


कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पदाधिकारियों से कहा कि शहर के अमन चैन को बनाए रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यदि कोई माहौल को खराब करने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को अवश्य दें। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर किसी तरह की कोई टिप्पणी न करें, जिससे माहौल पर असर पड़े। 

इस दौरान मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों ने भी कई बिंदुओं पर अपनी समस्याएं और बात रखी। पुलिस आयुक्त ने कमेटी के पदाधिकारियों को हर संभव मदद और सहयोग को आश्वस्त किया। कमेटी की ओर से अध्यक्ष मौलाना अब्दुल बाकी, सचिव शहर के मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी, संयुक्त सचिव एसएम यासीन आदि मौजूद रहे। 

एसएम यासीन ने बताया कि शहर के माहौल को सामान्य करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। आगामी महीनों में बकरीद, मोहर्रम, सावन के सोमवार को शांति पूर्वक कैसे बिताए जाएं, इस पर चर्चा की गई। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। जनजीवन सामान्य रहे। इसी को ध्यान में रखकर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें