फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे का 24वां दिन पूरा, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

Sun, 27 Aug 2023 10:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर में रविवार को एएसआई की टीम ने 24वें दिन का सर्वे किया। एएसआई की टीम सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिसर में दाखिल हुई। दोपहर में नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे रोका गया। 
विज्ञापन
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में रविवार को 24वें दिन एएसआई सर्वे पूरा हुआ।  सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिसर में दाखिल हुए एएसआई की टीम शाम पांच बजे बाहर निकली। 

विज्ञापन

दोपहर में नमाज और लंच ब्रेक के लिए सर्वे की प्रक्रिया को रोका गया। सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ने वाली भीड़ के कारण सर्वे सुबह 11 बजे के बाद शुरू होगा। सावन के सातवें सोमवार पर भी ऐसा ही हुआ था। 

यह भी पढ़ें- Varanasi Traffic: उत्तर रेलवे ने इस वजह से लिया 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, लेकिन यातायात पुलिस को नहीं है जानकारी
विज्ञापन

ज्ञानवापी के सर्वे में हैदराबाद की ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (जीपीआर) की टीम निर्धारित मानकों पर कार्रवाई कर रही है। जल्द ही जीपीआर तकनीक से सर्वे शुरू हो सकता है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन


जिला जज डॉ अजय कृष्ण विश्वेश  की अदालत ने दो सितंबर तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का आदेश दिया है। जिला जज की अदालत ने सभी पक्ष और अधिकारियों को इस मामले में बयानबाजी और टिप्पणी नहीं करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें