फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर याचिका समेत तीन अन्य प्रकरणों की सुनवाई भी आज, ये है पूरा मामला

Wed, 24 Jan 2024 10:23 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्योतिर्लिंग आदिविश्वेश्वर याचिका समेत ज्ञानवापी से संबंधित तीन अन्य प्रकरण की सुनवाई भी आज यान बुधवार को होगी। वहीं ज्ञानवापी परिसर की सीलबंद सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं, इस मसले पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत आज फैसला कर सकती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी से संबंधित तीन अन्य प्रकरण की सुनवाई भी बुधवार को होनी है। पहला प्रकरण ज्योतिर्लिंग आदिविश्वेश्वर विराजमान की तरफ से वाद मित्र अनुष्का तिवारी और इंदु तिवारी की तरफ से दाखिल वाद है। इसमें ज्ञानवापी परिसर स्थित आराजी पर भगवान का मालिकाना हक घोषित करने और केंद्र व राज्य सरकार को उस पर मंदिर बनवाने में सहयोग करने व बैरिकेडिंग हटवाने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


दूसरा प्रकरण, पर्यावरणविद प्रभुनारायन से संबंधित है। उन्होंने ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने और मां शृंगार गौरी समेत अन्य दृश्य व अदृश्य देवी-देवताओं के पूजन के साथ मस्जिद को हटाकर मंदिर बनवाने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi : ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं ...सुनवाई आज, हिंदू पक्ष ने कहा- यह जनहित का मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा प्रकरण, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से संबंधित है। उनका कहना है कि ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग के दर्शन-पूजन, राग-भोग और शृंगार की मांग से संबंधित उनके वाद में एक वर्ष पांच माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी विपक्षी अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से आपत्ति/जबाबदेही दाखिल नहीं की गई है। ऐसे में मसाजिद कमेटी की आपत्ति दाखिल करने का अवसर समाप्त कर अदालत से आगे की कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें